Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath reached Dehradun, beginning of three-day program
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 3 दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे पौड़ी जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर के लिए रवाना हुए। सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने और अपनी पैतृक भूमि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए हैं।
सीएम योगी का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और गणेश जोशी ने पुष्पगुच्छ देकर किया। इसके बाद सीएम योगी हेलिकॉप्टर के जरिए यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे, जहां वह मां गढ़वासिनी मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद, वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम योगी तल्ला बनास में ग्रामीणों के साथ रुद्राक्ष के पेड़ भी लगाएंगे। इसके साथ ही, महा योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में 100 फीट लंबे तिरंगे ध्वज का पार्क का भी उद्घाटन करेंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद, सीएम योगी शनिवार को देहरादून एयरपोर्ट से लखनऊ लौटेंगे।
