Ertiga car overturned on Haldwani-Kaladhungi road, 8 people injured, condition of all out of danger.
हल्द्वानी। हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग पर पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के ग्राम नलनी के पास बुधवार की देर शाम करीब 8:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से आ रही अर्टिगा कार के ब्रेक फेल होने के कारण वह पलट ही गई। कार में कुल 8 लोग सवार थे, जो हादसे में दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया व सभी घायलों को समय पर कालाढूंगी अस्पताल भेजा।
अर्टिगा कार नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रही थी, तभी अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए, जिसके कारण वाहन पलट गया। कार में सवार सभी 8 लोग दब गए थे। घायलों में दीपाक्षी शर्मा (40 वर्ष), कृष्णा नगर, गाजियाबाद; अंबिका शर्मा (16 वर्ष), रचित शर्मा (19 वर्ष), अमित शर्मा (42 वर्ष), पारुल शर्मा (25 वर्ष), हेमा शर्मा (48 वर्ष), कार्तिक शर्मा (23 वर्ष) व जीतराम (45 वर्ष), चालक निवासी सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा शामिल हैं।
घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है, और उनका इलाज भी जारी है। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण सभी की जान बचाई भी जा सकी।
