Urban Development Minister Ram Singh Kaida reviewed the schemes and directed to complete the work on time.
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनकल्याणकारी योजनाओं का रोडमैप भी तैयार किया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शहरों में कूड़ा निस्तारण के लिए ठोस नीति बनाने व समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और शहरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता भी है।
बैठक में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि सरकार 2027 के कुंभ को दिव्य व भव्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए।
