हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, कार ट्रक से टकराई, 4 युवकों की मौत, 1 घायल

हरिद्वार में बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर हरियाणा के युवकों की कार ट्रक से टकरा गई और वही इस दौरान 4 युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर घायल भी हो गया है, जिसे हायर सेंटर में रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार देर रात हरियाणा से 5 युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। वहीं, कार में बैठे केयर सिंह(35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य(38)पुत्र हवा सिंह और मनीष(36) पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल युवकों को जिला अस्पताल ले जाया गया , जहां प्रकाश(40) पुत्र रघुवीर को डॉक्टरों ने मृत ही घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल महिपाल पुत्र घांसीराम को डॉक्टरों ने हायर सेंटर में रेफर किया है। मामले में थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि पांचों युवक एक ही गांव लिसाड़ी जिला रेवाड़ी, हरियाणा के थे। मृतकों के परिजनों को सूचना भी दे दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्यवाई भी की जाएगी।