The portals of Gangotri Dham will close today for the winter season; Goddess Ganga will be worshipped at Mukhba.
चारधाम यात्रा के तहत आज मंगलवार, 10 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद होंगे। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना होगी। शीतकाल के दौरान मां गंगा की पूजा-अर्चना मुखबा स्थित मंदिर में की जाएगी।
बता दें कि 19 अप्रैल 2026 को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का शुभारंभ हुआ था। परंपरा के अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व के दिन बंद किए जाते हैं।
वहीं, 11 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद किए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा।
