Diwali fireworks turn into a hazard; 290 people suffer burns from firecrackers.
उत्तराखंड में दीपावली के दौरान पटाखे और आतिशबाजी का उत्साह कई लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया। पटाखे जलाते समय हुई लापरवाही के चलते प्रदेशभर में करीब 290 लोग झुलस गए। इनमें बच्चे और युवा भी शामिल हैं। राहत की बात यह रही कि किसी के गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने नहीं आया।
पटाखों की चपेट में आने से अधिकांश लोग आंखों में चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंचे। वहीं, आतिशबाजी के धुएं से सांस लेने में परेशानी होने पर भी कई लोगों को उपचार कराना पड़ा।
जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, देहरादून में 80, पौड़ी में 70, रुड़की में 47, ऋषिकेश में 46, हरिद्वार में 29, विकासनगर में 13, टिहरी में 4 और चमोली में एक व्यक्ति झुलसने के बाद अस्पताल पहुंचा। वहीं, श्रीनगर में तीन दिनों के भीतर 25 बच्चे आंखों में चोट लगने के कारण उपचार कराने पहुंचे।
