The agenda for the Gairsain assembly session will be decided on October 24.
ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 27 अक्टूबर से दो दिवसीय सत्र शुरू होगा। सत्र का एजेंडा तय करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 24 अक्टूबर को देहरादून में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई है।
विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक, सत्र के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को व्यवस्थाएं और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस सत्र में अनुपूरक बजट के साथ उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026 और उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 पेश किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएगी।
