Strict action will be taken against doctors who violate the bond Dr. Dhan Singh Rawat
देहरादून : राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने वाले चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने दो सप्ताह के भीतर लापता बांडधारी डॉक्टरों की सूची शासन को सौंपने को भी कहा। साथ ही, बिना सूचना लंबे समय से अनुपस्थित चिकित्सकों की सेवाएं समाप्त कर उनसे धनराशि वसूलने के भी निर्देश दिए।
बैठक में 222 नये चिकित्सकों की नियुक्ति, साथ ही चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों व एएनएम के कुल 616 रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए निर्देश भी दिए गए।
डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
