भाजपा जिला कार्यकर्ता बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विकसित भारत–2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी, कोटद्वार द्वारा आयोजित जिला कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत–2047 के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

पनियाली वन विभाग सभागार में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत भी किया। बैठक का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ भी किया गया। इस दौरान भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों सहित 57 लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धामी सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान व योजनाओं के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान भी किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।