Spirit of patriotism resonates ahead of Kargil Vijay Diwas; CM Dhami flags off 'Run for Kargil Heroes'.
देहरादून: कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित चिड़बाग के शौर्य स्थल से ‘Run for Kargil Heroes’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने मैराथन में भाग लेकर कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों ने भारत के मान-सम्मान की रक्षा करते हुए अदम्य साहस व वीरता का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि देश के इन वीर योद्धाओं का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा भी लेती रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से देशभक्ति, अनुशासन व राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण व सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।
