Scam worth crores in Pithoragarh ITBP battalion, CBI files case against 6 officers
उत्तराखंड में आईटीबीपी की पिथौरागढ़ बटालियन में सामान की ढुलाई में बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें पौने दो करोड़ रुपये का गबन हुआ है। रसद और अन्य सामान की लाने-ले जाने में यह गड़बड़ी पाई गई है। सीबीआई ने इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं, जिनमें छह अधिकारियों और कांट्रेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह घोटाला 2017 से 2021 के बीच अलग-अलग अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान हुआ। इनमें से एक मुकदमा 22 लाख रुपये और दूसरा एक करोड़ रुपये से संबंधित है।
