Preparations for Chardham Yatra are in full swing, all arrangements should be completed by April 15 Savin Bansal
देहरादून। चारधाम यात्रा को सरल, सुगम, व्यवस्थित व सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
डीएम ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर भी है। यात्रियों का स्वागत ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से ही किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि 15 अप्रैल तक यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूर्ण भी कर ली जाएं।
ऋषिकेश और विकासनगर में 24 घंटे पंजीकरण
जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऋषिकेश में 30 व विकासनगर में 20 पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जाएंगे। इन काउंटरों पर 24 घंटे रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, मोबाइल पंजीकरण टीमें भी तैनात की जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा भी न हो।
प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित व सुरक्षित बनाते हुए श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान किया जाए।
