Police released a traffic plan for former President Ram Nath Kovind's visit to Haldwani.
हल्द्वानी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पंतनगर से हल्द्वानी को पहुंचेंगे। उनके भ्रमण को देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी व नैनीताल के लिए डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
सीओ यातायात नितिन लोहनी के अनुसार, 27 व 28 अक्टूबर को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। सोमवार सुबह 11 बजे तक वीवीआईपी फ्लीट के गुजरने तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
प्लान के तहत पंतनगर से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को लालकुआं ओवरब्रिज से पहले ही रोका जाएगा। वहीं हल्द्वानी से ज्योलीकोट या नैनीताल जाने वाला ट्रैफिक भीमताल तिराहे से काठगोदाम-भीमताल मार्ग की ओर डायवर्ट भी किया जाएगा।
फ्लीट के गुजरने के दौरान तीनपानी तिराहा, इंदिरानगर कट, गौलापुल, कुंवरपुर कट व खेड़ा चौकी के पास मुख्य मार्गों पर भी यातायात रोका भी जाएगा।
भीमताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को भीमताल पुल से पहले रोकने की व्यवस्था भी की गई है।
पुलिस ने बताया कि वीवीआईपी के कैंची धाम से प्रस्थान से 15 मिनट पहले जीरो जोन भी लागू किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक ही न हो।
