परीक्षा पर चर्चा–2026: उत्तराखंड से 5 लाख से अधिक छात्रों ने कराया पंजीकरण, ऊधमसिंह नगर अव्वल
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा–2026 कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड के छात्रों में जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिल रहा है। राज्य से अब तक 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण भी कराया है। आंकड़ों के अनुसार ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक जबकि हरिद्वार में सबसे कम पंजीकरण भी दर्ज किए गए हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा से पहले छात्रों का तनाव कम करना ही है। इस मंच के माध्यम से छात्र सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कर सकते हैं और परीक्षा से जुड़े अपने सवालों के समाधान भी पा सकते हैं।
जिलावार पंजीकरण की बात करें तो
देहरादून से 1,00,070
नैनीताल से 68,780
हरिद्वार से 67,937
पौड़ी से 28,898
अल्मोड़ा से 28,445
टिहरी से 23,811
चमोली से 21,779
उत्तरकाशी से 20,148
पिथौरागढ़ से 19,854
चंपावत से 16,036
बागेश्वर से 13,785
रुद्रप्रयाग से 13,600 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
शिक्षा विभाग ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा–2026 के लिए 11 जनवरी तक पंजीकरण भी किया जा सकता है।