05 जनवरी को कालसी-पंजीटिलानी में लगेगा ‘सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर
देहरादून। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत सोमवार, 05 जनवरी को विकासखंड कालसी के पंजीटिलानी मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित भी किया जाएगा। शिविर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि शिविर में आयुष्मान कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन, आय-जाति-निवास व उत्तराधिकार से जुड़े मामलों का मौके पर निस्तारण भी किया जाएगा। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण, नेत्र परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की जांच सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर ही दिया जाएगा।
डीएम ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान भी कराएं।