मसूरी कोल्हुखेत के निकट एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मसूरी पुलिस मौक पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और अब मसूरी पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
आज गुरुवार को सुबह मसूरी कोल्हुखेत के पास एक युवक दोपहिया वाहन खड़ा कर शौचालय जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मसूरी पुलिस के अनुसार युवक मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था। मृतक युवक का नाम रितिक देहरादून का रहने वाला है।
