Major reshuffle in Dehradun Police; 53 inspectors and sub-inspectors transferred.
देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 53 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए हैं। शहर से लेकर देहात तक कुल 11 थानेदार बदले गए हैं। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
इंस्पेक्टर विनोद गुसाईं को पटेलनगर से हटाकर डालनवाला का एसएचओ बनाया गया है, जबकि पटेलनगर की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर नरेश राठौर को सौंपी गई है। संतोष कुंवर को कैंट, नरेंद्र गहलावत को मसूरी और देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी का एसएचओ बनाया गया है। वहीं प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है।
क्लेमेंटटाउन के एसओ मोहन सिंह को रायवाला भेजा गया है, जबकि लोकपाल परमार क्लेमेंटटाउन की जिम्मेदारी संभालेंगे। एसआई गिरीश नेगी को प्रेमनगर, शैंकी कुमार को सेलाकुई, मनोज नौटियाल को सहसपुर और अमित कुमार शर्मा को वसंत विहार का एसओ बनाया गया है।
इसके अलावा कई चौकी और थाना प्रभारियों की भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। प्रद्युम्न नेगी को झाझरा, प्रवीन सैनी को सभावाला, अरविंद पंवार को कुठालगेट, आशीष कुमार को बाजार पटेलनगर, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश, वैभव गुप्ता को जाखन और सूरज कंडारी को कुल्हान चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
दीपक गैरोला को हर्रावाला और कमलेश गौड़ को पंडितवाड़ी चौकी प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा 25 अन्य दरोगाओं के भी तबादले किए गए हैं।
