सिल्क्यारा टनल हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, डीएम ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में हुए हादसे को गंभीरता से लेते हुए उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए हैं। उपजिलाधिकारी बड़कोट को जांच अधिकारी नियुक्त भी किया गया है और उन्हें 15 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जांच में हादसे के कारणों, सुरक्षा मानकों के पालन व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों का विस्तृत परीक्षण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों व अधिकारियों को जांच अधिकारी को आवश्यक जानकारी और पूरा सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।