Monsoon intensifies in Uttarakhand; 'Orange Alert' for heavy rain in 5 districts; travelers advised to stay alert.
देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम आज (मंगलवार) कुछ बदला-बदला नजर आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
हालांकि, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि लगातार शुष्क मौसम के चलते तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है।
25 अप्रैल तक नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक भी मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 25 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को तेज धूप और बढ़ती गर्मी से सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।
