In Dehradun, medical stores were inspected under the Safe Drugs Safe Life campaign; two stores were closed for irregularities, and purchase and sale were stopped at two others.
देहरादून: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देश पर “Safe Drugs: Safe Life” अभियान के तहत आज सोमवार को पटेलनगर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण भी किया गया।
निरीक्षण टीम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुँगराकोटी, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मनेन्द्र सिंह राणा, औषधि निरीक्षक विनोद जगुड़ी और निधि रतूड़ी शामिल रहे।
टीम ने मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति, दवाईयों के रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज, एक्सपायर दवाओं के निपटारे और नारकोटिक ड्रग्स से संबंधित जानकारी की जांच भी की।
निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आईं। ए-वन फॉर्मेसी (पश्चिम पटेलनगर) व राधे मेडिकोज में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति व नियमों के उल्लंघन पर स्टोर तुरंत बंद करवाए गए। वहीं सिमरन फॉर्मेसी और साई कृपा मेडिकोज में भी गड़बड़ियां मिलने पर उनके क्रय-विक्रय पर भी रोक लगाई गई।
निरीक्षण टीम ने सभी स्टोर्स को साफ-सफाई, तापमान नियंत्रण व रजिस्टर में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए और स्पष्टीकरण शीघ्र ड्रग विभाग को उपलब्ध कराने को भी कहा।
