Horrific accident on Kangdi flyover; Max vehicle overturns after colliding with two cars.
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने दो कारों को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
टक्कर के बाद मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया, जिसमें उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, पलटे हुए मैक्स वाहन और क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन और कटर की मदद से सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद हाईवे पर बाधित यातायात को सुचारू कराया गया।
