खटीमा में हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत तीन गिरफ्तार
खटीमा पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल कर रुपये वसूलने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। गैंग की एक महिला समेत 3 सदस्य—राजेंद्र सिंह उर्फ राजू, गुरदयाल सिंह उर्फ बग्गी और एक महिला—को नानकमत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार भी किया गया है।
पीड़ित की शिकायत पर 50 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले गए और मोबाइल नंबरों की जांच के बाद ही कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से स्कूटी, बाइक, मोबाइल फोन व नकद बरामद हुआ है। पूछताछ में तीन और नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश भी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त भी रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।