हेमवती नंदन बहुगुणा (HNB) उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्विद्यालय आज सोमवार को अपना छठा दीक्षांत समारोह मना रहा है। समारोह में विभिन्न कोर्सेज के 1350 छात्र-छात्राओं को डिग्री से नवाजा जाएगा। विवि के कुलाधिपति ले.जन. गुरमीत सिंह(सेनि.) समारोह में 23 टॉपर छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजेंगे।
1350 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इनमें एमडी के 43
एमबीबीएस के 489
एमएस के 18
पीएचडी के 1
एमफिल के 10
एमएचए के 16
एमएससी नर्सिंग के 60
बीएससी नर्सिंग के 600
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के 111
एनपीसीसी के 2 छात्र शामिल हैं।
