वक्फ संशोधन विधेयक पर हरीश रावत का बयान, सरकार पर उठाए सवाल
वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। इस पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब पहले वक्फ संशोधन विधेयक में बदलाव किए गए थे, तब इस पर सवाल उठाए गए थे।
हरीश रावत ने कहा, “तब हम ने चर्चा के माध्यम से उन सवालों का समाधान किया था, लेकिन वर्तमान सरकार समाधान की दिशा में काम नहीं कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक भाजपा के ध्रुवीकरण के एजेंडे का हिस्सा प्रतीत हो रहा है।