Dhami government distributed responsibilities among 14 leaders, appointments in commissions and councils
उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद धामी सरकार ने अब नेताओं को दायित्व बांटना भी शुरू कर दिया है। शुक्रवार को विभिन्न आयोगों, परिषदों व समितियों में 14 नेताओं की नियुक्ति कर दी गई। इस संबंध में गृह एवं गोपन सचिव शैलेश बगौली की ओर से आदेश भी जारी किए गए।
देहरादून के कुलदीप सुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद का अध्यक्ष, जबकि नैनीताल के ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है। इसके अलावा चंपावत की हरिप्रिया जोशी को राज्य महिला आयोग, टिहरी के विनोद सुयाल को राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद व चंपावत के मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद में जिम्मेदारी भी दी गई है।
अन्य नियुक्तियों में देहरादून की चारु कोठारी, चमोली के प्रेम सिंह राणा, टिहरी के खेम सिंह चौहान व सोना सजवाण, अल्मोड़ा के गोविंद पिलखवाल, देहरादून के बलजीत सोनी और काशीपुर की सीमा चौहान को भी अलग-अलग आयोगों और प्राधिकरणों में उपाध्यक्ष/सदस्य की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं भावना मेहरा व अशोक वर्मा को भी दायित्व दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
