Road accident in Devprayag, three people injured in collision between truck and car
देवप्रयाग के भल्लेगांव स्थित स्टेट बैंक के पास आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में बद्रीनाथ-जोशीमठ से ऋषिकेश जा रहे ट्रक और देहरादून से गोपेश्वर जा रही स्विफ्ट कार की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस और चिकित्सा टीम मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल मुकेश देवली (40) को प्राथमिक उपचार के बाद प्राइवेट वाहन से बेस चिकित्सालय श्रीकोट, श्रीनगर भेजा गया। वहीं, अन्य दो घायल व्यक्तियों में मनीष (35) और नीरज को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक की ड्राइविंग विशाल (रविग्राम, जोशीमठ) कर रहे थे। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घायल व्यक्ति:
- मुकेश देवली (40), पुत्र मोहन प्रसाद देवली, निवासी तुनवाला, त्रिपाठी एन्क्लेव, देहरादून – गंभीर रूप से घायल।
- मनीष (35), पुत्र शिवचरण पुंडिर, निवासी देवली, कीर्तिनगर – सामान्य रूप से घायल।
- नीरज, पुत्र नंदन नेगी, निवासी गोपेश्वर – चालक, घायल।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
