Former MLA Champion's bail plea accepted, security increased in Roorkee
पूर्व विधायक चैंपियन की जमानत याचिका आज बुधवार को मंजूर कर ली गई। चैंपियन की जेल से रिहाई को देखते हुए रुड़की में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस ने चैंपियन और उमेश कुमार के कैंप कार्यालयों पर आने-जाने वाले समर्थकों पर भी अब पैनी नजर रखना शुरू कर दी है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।
यह विवाद फरवरी माह में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच सोशल मीडिया पर ही शुरू हुआ था। विवाद के बाद मामला बढ़ते हुए इस हद तक पहुंचा कि उमेश कुमार चैंपियन के लंढौरा स्थित महल तक जा पहुचा । इसके बाद, 26 जनवरी को चैंपियन अपने समर्थकों के साथ उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे और वहां पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। साथ ही समर्थकों से मारपीट भी की गई थी।
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस भी दर्ज किया और चैंपियन और उनके समर्थकों को जेल भेज दिया, जबकि उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। तब से चैंपियन का मामला रोशनाबाद कोर्ट में ही चल रहा था।
मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चैंपियन की जमानत याचिका मंजूर कर ली। इसके बाद रुड़की में पुलिस ने सुरक्षा इंतजामों को और भी मजबूत कर दिया है। गंगनहर पटरी किनारे स्थित दोनों के कैंप कार्यालयों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है, और गंगनहर पटरी से वाहनों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर रिहाई को लेकर चल रही प्रतिक्रियाओं पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।
