पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत बने दादा, पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत रविवार को दादा बन गए। उनकी पुत्रवधू और अभिनेत्री अनुकृति गुसाईं रावत ने अरिहंत अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार जच्चा और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

खुशखबरी मिलते ही पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत रविवार सुबह अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पुत्रवधू और नवजात बच्चों का हाल जाना और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस खुशी को सोशल मीडिया पर भी साझा किया और लिखा कि घर में दो आशीर्वादों यानी ट्विन्स का आगमन हुआ है। साथ ही उन्होंने अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत और पुत्र तुषित रावत को बधाई दी।

इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दिनभर उन्हें शुभकामनाएं और बधाइयां मिलती रहीं।