राजाजी टाइगर रिजर्व में जल्द आएंगे 5 नए बाघ, एक-दो साल में होगा ट्रांसलोकेशन
राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी हिस्से में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए बड़ी तैयारी भी शुरू हो गई है। अब कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से 5 बाघों को एक-दो वर्ष के भीतर चरणबद्ध तरीके से राजाजी लाया जाएगा। पिछली योजना में जहां 2020 से 2025 के बीच औसतन हर वर्ष एक बाघ का ट्रांसलोकेशन हुआ था, वहीं इस बार सभी 5 बाघों को कम समय में स्थानांतरित करने की योजना है।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा जारी ‘रिइंट्रोडक्शन एंड पॉपुलेशन रिकवरी ऑफ टाइगर इन इंडिया’ रिपोर्ट में राजाजी मॉडल को बाघ संरक्षण का सफल उदाहरण भी बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी राजाजी में बाघों की घटती संख्या को देखते हुए शुरू किया गया यह अभियान अब सकारात्मक परिणाम भी दे रहा है और भविष्य में देशभर में बाघ संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल साबित भी हो सकता है।