उत्तराखंड में तबादलों की उल्टी गिनती शुरू, 30 जून को जारी होगी बंपर ट्रांसफर लिस्ट
उत्तराखंड में कर्मचारियों और अधिकारियों के सामान्य तबादलों के लिए अब सिर्फ एक दिन ही शेष है। शासन की ओर से 20 दिन का अतिरिक्त समय दिए जाने के बाद 30 जून को कई विभागों में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश भी जारी किए जाएंगे। सिंचाई, होम्योपैथिक, वन, आयुर्वेदिक समेत कई विभागों ने सूची तैयार कर ली है और अंतिम दिन ट्रांसफर लिस्ट जारी करने की तैयारी भी है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अंतिम दिन आदेश जारी करने का उद्देश्य तबादला सूची में संशोधन के लिए बनने वाले दबाव से भी बचना है। वहीं, शिक्षा विभाग अब भी तय समय में शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले पूरे ही नहीं कर पाया है और इसके लिए शासन से दोबारा अतिरिक्त समय मांगने की तैयारी भी की जा रही है।