Fire breaks out at a clothing shop in Ghamandpur, Kotdwar; goods worth lakhs reduced to ashes.
भाबर क्षेत्र के वार्ड-29 स्थित घमंडपुर में एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में दुकान स्वामी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार, दुकान स्वामी दीपक कुमार निवासी सिमलचौड़ की घमंडपुर में कपड़ों की दुकान है। दुकान में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि, आग पर नियंत्रण पाने तक दुकान में रखा काफी सामान जल चुका था। घटना के चलते दुकान स्वामी को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
