ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में पहुंचा हाथी, कुछ देर के लिए रोका गया यातायात
ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में आज शुक्रवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब एक जंगली हाथी आबादी वाले इलाके में ही पहुंच गया। सुबह के समय क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक भी कर रहे थे। हाथी को सड़क की ओर आते देख लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित दूरी भी बना ली।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व स्थिति को संभालते हुए हाथी को सुरक्षित तरीके से वापस जंगल की ओर को भेज दिया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एम्स रोड पर कुछ समय के लिए यातायात रोकना भी पड़ा। बाद में हालात सामान्य होने पर आवाजाही फिर से शुरू भी कर दी गई।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली हाथी दिखाई देने पर उसके पास जाने की कोशिश न करें व तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से भी बचा जा सके।