दून पुलिस ने वाहन चालकों पर जानलेवा हमले का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने वाहन चालकों पर जानलेवा हमले की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि 03 विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में भी लिया गया है। आरोपी लूट के इरादे से राह चलते वाहन चालकों को रोककर मारपीट व तोड़फोड़ भी कर रहे थे।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र की मदद से रायपुर स्टेडियम मार्ग से आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, 03 बेसबॉल डंडे, 02 खुखरी, 01 नकली पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर की रात रायपुर-थानो-डोईवाला क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम भी दिया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की नीयत से हमला करने की बात भी स्वीकार की है। मामले में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।