Dispute among horse/mule operators in Karnaprayag leads to death of a youth from Bijnor; accused absconding
चमोली जिले के कर्णप्रयाग थाना क्षेत्र के सेमी गांव में घोड़े-खच्चर का संचालन करने वाले दो लोगों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 27 वर्षीय सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर कर्णप्रयाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
