Development projects for Srinagar region inaugurated and laid the foundation stone by Minister Dhan Singh Rawat
श्रीनगर/देहरादून: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के खिर्सू व पाबौ क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को कई महत्वपूर्ण सौगातें भी दीं। इस दौरान पर्यटन, सड़क संपर्क व जनसुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का शुभारंभ भी किया गया।
डॉ. रावत ने खिर्सू के ग्राम उल्ली में पर्यटकों की सुविधा के लिए 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले यात्री प्रतीक्षालय का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा भी मिलेगा और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध भी होंगी।
इसके अलावा उन्होंने पाबौ क्षेत्र में 58.22 लाख रुपये की लागत से निर्मित 2 किलोमीटर लंबे थानधार-उल्ली मोटर मार्ग का लोकार्पण भी किया। मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी व स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा भी मिलेगी।
डॉ. रावत ने खिर्सू-माण्डाखाल मोटर मार्ग के मध्य बिडोली मार्ग पर निर्मित व्यूप्वाइंट का भी लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यूप्वाइंट यात्रियों को सुरक्षित विश्राम स्थल उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को निहारने का अवसर भी देगा, जिससे स्थानीय पर्यटन को नई पहचान भी मिलेगी।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने व जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से स्थानीय जनता व पर्यटकों दोनों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
