Delhi Chief Minister Rekha Gupta reached Kedarnath, received blessings of Maa Ganga in Haridwar
देहरादून/केदारनाथ – दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता इन दिनों उत्तराखंड के आध्यात्मिक दौरे पर हैं। आज सोमवार सुबह सीएम अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर देश व दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद सीएम रेखा धाम से रवाना हो गईं।
इससे पहले रविवार को सीएम रेखा गुप्ता हरिद्वार पहुंची थीं। सीएम बनने के बाद यह उनका पहला हरिद्वार दौरा था। उन्होंने अपने पति के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा में पवित्र स्नान किया। इस दौरान गंगा सभा ने उनका पारंपरिक स्वागत भी किया।
हरिद्वार में गंगा तट से बोलते हुए सीएम रेखा ने कहा,
“आज मां गंगा का स्नान मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैंने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मां के चरणों में नमन किया है और प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और उसमें दिल्ली भी अग्रणी भूमिका निभाए।”
रजिस्ट्रेशन क्यों ज़रूरी है?
उत्तराखंड सरकार द्वारा यह कदम तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा व संख्या नियंत्रण के लिए उठाया गया है। रजिस्ट्रेशन से प्रशासन को आपातकालीन स्थिति में यात्रियों की पहचान व ट्रैकिंग में सहायता मिलती है। इसके अलावा यह योजना श्रद्धालुओं को योजनाबद्ध सुविधाएं देने में सहायक होती है।
यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:
श्रद्धालु घर बैठे भी आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने एक समर्पित पोर्टल उपलब्ध कराया है:
🔗 https://registrationandtouristcare.uk.gov.in
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के चरण:
1. वेबसाइट पर जाएं और “Register” बटन पर क्लिक करें।
2. मांगी गई जानकारी भरकर अपना अकाउंट बनाएं।
3. अकाउंट में लॉग इन कर एक नया फॉर्म खोलें।
4. नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, यात्रा तिथि आदि भरें।
5. गंतव्य में “केदारनाथ” चुनें।
6. आधार वेरिफिकेशन और आपातकालीन संपर्क की जानकारी दर्ज करें।
7. फॉर्म सबमिट करने के बाद ईमेल/व्हाट्सएप पर रजिस्ट्रेशन नंबर और यात्रा पास मिलेगा।
8. यात्रा के दौरान पास का प्रिंटआउट और एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट साथ रखें।
रजिस्ट्रेशन यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का अहम हिस्सा है। तीर्थयात्रा की सफलता और स्मरणीय अनुभव के लिए समय पर पंजीकरण कराना बेहद ही जरूरी है।
