देहरादून: नहाती युवती का वीडियो बनाने की कोशिश का आरोप, युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी
देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में बाथरूम में स्नान कर रही युवती का कथित रूप से वीडियो बनाने की कोशिश का एक मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, 28 मई की रात युवती घर के बाथरूम में स्नान ही कर रही थी वही आरोप है कि पास में किराये पर रहने वाला युवक मोबाइल फोन लेकर बाथरूम की ओर को झांक रहा था और वीडियो बनाने का प्रयास भी कर रहा था। युवती की नजर पड़ते ही उसने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से ही भाग गया।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग व कुछ संगठनों से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आक्रोशित भीड़ ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया।
पटेलनगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।