महिलाओं में बढ़ते अपराधों के चलते कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

राज्य में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी की अध्यक्षता में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और विरोध विरोध प्रदर्शन किया तथा भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

 

इस दौरान गोगी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह असफल हो गई है। विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराध दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे अपराधों का सिलसिला लंबा है। हाल ही में रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया, राज्य की राजधानी में आईएसबीटी जैसी व्यस्त जगह में और पुलिस चौकी के एकदम पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना हुई है। अभी कल ही अल्मोड़ा के सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी है। अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भी भाजपा नेता ही शामिल थे। जब सत्ताधारी भाजपा के नेता ही ऐसे मामलों में लिप्त हैं तो अन्य अपराधियों के हौसले बढ़ना स्वाभाविक है।

 

बता दें कि सरकार का शासन प्रशासन और पुलिस व कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी और अपने हितों को बचाने के लिए दिल्ली दौड़ में व्यस्त रहते हैं। राज्य में भाजपा जब से आई है उसने राज्य को दो कारणों से दो नकारात्मक कारणों से राज्य चर्चा में रहा है, एक तो मुख्यमंत्री बदलना और दूसरा भर्ती घोटाले और पेपरलीक। अब सरकार की उपलब्धियों में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के रूप में ये नया अध्याय जुड़ गया है।

 

इस दौरान डॉ. अरुण रतूडी, गगन सिंह, शकील मंसूरी, मतलब खान, ललित थापा ,सुमित्रा थापा, इंदु सिंह ,आलोक मेहता, इलियास अंसारी, मुस्तकीम मुकीम अहमद, अल्ताफ अहमद, फैसल कमर सिद्दीकी आदि उपस्थित थे उपस्थित रहे।