Commonwealth Games 2026 Tejaswin Shankar makes history, wins bronze medal in decathlon.
ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास ही रच दिया है। वह इस कठिन 10-स्पर्धाओं वाले डेकाथलॉन इवेंट में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए हैं।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तेजस्विन शंकर को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य में भी अपने समर्पण व उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का तिरंगा विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाते रहेंगे।
