CISCE Exam Result 2025 – Girls outshine again, Saransh Mittal tops the exam
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम आज बुधवार, 30 अप्रैल 2025 को घोषित किए गए। उत्तराखंड में इस वर्ष कक्षा 10वीं में 7,577 और कक्षा 12वीं में 5,441 छात्रों ने परीक्षा दी थी।
कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम:
- कक्षा 10वीं: 99.13% छात्रों ने सफलता प्राप्त की। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.41% और लड़कों का 98.88% रहा।
- कक्षा 12वीं: 99.38% छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.66% और लड़कों का 99.10% रहा।
सारांश मित्तल बने कक्षा 12वीं के टॉपर:
ब्राइटलैंड्स स्कूल के छात्र सारांश मित्तल ने कक्षा 12वीं में 99.5% अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया। उन्होंने फिजिक्स और बायोलॉजी में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि गणित और अंग्रेजी में 99 अंक प्राप्त किए। सारांश के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं और वह भी डॉक्टर बनने की दिशा में अग्रसर हैं।
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन:
ऋषिकेश पब्लिक स्कूल (RPS) के छात्र विराट कुमार राव ने कक्षा 10वीं में 98.2% और कृष्णा अग्रवाल ने कक्षा 12वीं में 97.75% अंक प्राप्त कर शहर में टॉप किया। RPS ने लगातार 12वीं बार शहर में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
