Chief Minister Dhami gave instructions, Vikram Samvat and Hindu month will be mentioned in the notifications
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशन, उद्घाटन पट्टिकाओं व शिलान्यास शिलाओं में तिथि और वर्ष के साथ-साथ विक्रम संवत और हिंदू माह का उल्लेख सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक आदेश तत्काल जारी करने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जो हमारी सनातन पहचान व गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करता है। इस पहल से सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने में मदद भी मिलेगी।
