CBSE board exams begin today, the first exam for class 10th is of English subject
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं आज, शनिवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।
शहर के विभिन्न विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। 10वीं की पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की होगी, जिसे लेकर छात्रों में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है।
