Cabinet Minister Ganesh Joshi reviewed the development works of Mussoorie Assembly Constituency
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को देहरादून स्थित अपने कार्यालय में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए, और जो कार्य अभी तक लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाया भी जाए।
मंत्री जोशी ने विशेष रूप से वार्ड-6, दून विहार, बृजलोक कॉलोनी, ग्राम पंचायत सेरकी, सहस्त्रधारा, सिंगली पंचायत, ग्राम पंचायत चंद्रोटी, ग्रामसभा सिल्ला के शेरा गाँव, घन्तु का सेरा सहित अन्य क्षेत्रों में आरसीसी पाइप बिछाने, सुरक्षा दीवार निर्माण और जल निकासी व्यवस्था से संबंधित कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन स्तर पर लंबित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति दिलाई जाए ताकि समयबद्ध ढंग से कार्य पूरे किए जा सकें। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी हाल में समझौता ही नहीं किया जाए।
