मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शनिवार को गरुड़ के मेलाडूंगरी हैलीपैड पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी मेलाडूंगरी हैलीपैड से कार में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकल गए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
