Body of a newborn found in a ravine on Kanda Road; stir in the areaBody of a newborn found in a ravine on Kanda Road; stir in the area
नगर के कांडा रोड स्थित मीट बाजार के समीप भागीरथी गधेरे में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह नगरपालिका के पर्यावरण मित्र गधेरे के आसपास सफाई कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गधेरे में एक नवजात का शव दिखाई दिया। पर्यावरण मित्रों ने तत्काल स्थानीय लोगों और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, मृत नवजात पुरुष था। प्रथम दृष्टया उसके मृत पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नवजात का शव गधेरे में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसका पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
