A snake entered a car in New Tehri; the Forest Department rescued and removed it.
नई टिहरी के सी ब्लॉक टाइप-तीन आवासीय कॉलोनी में बुधवार सुबह सांप दिखाई देने से लोगों में हलचल मच गई। सीढ़ियों पर नजर आया सांप अचानक एक कार के अंदर जा घुसा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
कार में सांप छिपे होने की सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने सांप को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने सांप को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया। इस दौरान कॉलोनी में लोगों के बीच हलचल बनी रही।
