मसूरी में नाबालिक चला रहा था बुलेट, पुलिस ने लगाया 40 हजार का जुर्माना
चारधाम यात्रा वपर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए देहरादून पुलिस ने मसूरी क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया। अभियान के दौरान नाबालिग के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन सीज कर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
पुलिस के अनुसार लाइब्रेरी चौक पर एक रॉयल एनफील्ड बुलेट तेज आवाज व पटाखे फोड़ते हुए गुजर रही थी। जांच में पता चला कि बाइक सहारनपुर से आया 16 वर्षीय किशोर चला रहा था व नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर वाहन भी सीज कर दिया। बाद में किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द भी किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने काली फिल्म लगे वाहनों व सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। कई वाहनों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई व चालान किए गए।
कोतवाली मसूरी पुलिस ने अभियान के तहत कुल 87 चालान भी किए। इनमें ड्रिंक एंड ड्राइव, यातायात नियमों के उल्लंघन, नो पार्किंग व अन्य मामलों में कार्रवाई भी शामिल रही।
पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने व वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने की अपील की है, ताकि चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।