Haridwar: Minor hockey player accuses his coach of rape, player sent for medical
यहां सौतेले बाप ने 12 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म
जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा से पिता बेटी के रिश्ते को शर्मशार करने वाली ख़बर सामने आ रही है।
यहां एक सौतेले पिता ने 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी पिता यहीं नहीं रुकता वो बेटी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। बेटी के गुमसुम रहने पर मां ने उससे कारण पूछा तो बेटी ने अपनी आपबीती बताई।
जिसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस से इसकी शिकायत की। कोतवाली पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मूलरूप से यूपी के पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
वह अपने दूसरे पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसकी 12 साल की बेटी है। उसके दूसरे पति ने उसकी नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर कोर्ट के सामने पेस किया है।
