Pritam Singh arrives to purchase Sonia Gandhi's autobiography 'Belonging'; suggests reading the book from a perspective beyond politics.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ को लेकर देहरादून में पाठकों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है। बुधवार को एश्ले हॉल चौक स्थित एक बुक स्टोर पर किताब खरीदने वालों की भीड़ जुटी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी किताब खरीदने पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदी।
किताब खरीदने के बाद प्रीतम सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक सफर को समझने के लिए इस आत्मकथा को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस किताब के मायने राजनीतिक चश्मे से निकाल रहे हैं, जबकि किसी भी किताब को समझने के लिए उसे राजनीतिक नजरिये से बाहर निकलकर देखना जरूरी है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी का सार्वजनिक जीवन और देश की राजनीति में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उनकी आत्मकथा के जरिए पाठकों को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं और राजनीतिक सफर को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। वहीं, बुक स्टोर पर कांग्रेस नेताओं के पहुंचने और किताब खरीदने को लेकर भी चर्चा रही।
