Air quality in Uttarakhand's cities improves after Diwali; AQI in Dehradun, Kashipur, and Rudrapur reaches the 'moderate' category.
दीपावली के दिन आतिशबाजी के चलते देहरादून समेत उत्तराखंड के कई शहरों की हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी। कई शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच गया था। हालांकि, अगले दिन यानी 9 नवंबर को हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर का AQI खराब से सुधरकर मध्यम श्रेणी में आ गया।
उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) प्रदेश के देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रपुर, काशीपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में वायु गुणवत्ता की निगरानी कर रहा है। दीपावली के दिन देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी। वहीं, 9 नवंबर को तीनों शहरों की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और AQI मध्यम श्रेणी में पहुंच गया।
इसके अलावा हल्द्वानी, ऋषिकेश, नैनीताल और हरिद्वार में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। इन शहरों में भी पिछले दिन के मुकाबले सुधार दर्ज किया गया। वहीं, वायु गुणवत्ता के लिहाज से टिहरी की आबोहवा प्रदेश में सबसे बेहतर रही। एक से नौ नवंबर के बीच पांच दिन टिहरी का AQI अच्छी श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि चार दिन यह संतोषजनक श्रेणी में रहा। इससे साफ है कि दीपावली के बाद प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला।
